Sister

दीदी तो मां जैसी  होती  है  और  उसका  प्यार  ममता ही होती  है  उसकी डाँट पापा जैसी  उसकी सलाह दादा जैसी  वो हमजोली  भी दोस्त जैसी होती है  उसकी बातें बिल्कुल मेरे मन जैसी होतीं  हैं  और उससे दूरी कुछ  ग्रहन जैसी  होती है  अखिर जो  सबकुछ पूरा  कर दे  जिसमें  हर रिश्ता हो  वो बहन ही तो होती  है  मेरी दीदी भी मुझे माँ जैसी लगती  है।                                      With love :)                                                       Your brother                                                        ...

Missing My Home , Missing My Family

आज फिर एक बार घड़ी की सुइयां पूरा घूम जाएंगी ,
पर मेरे और मेरे घर के बीच की दूरी उतनी ही रह जाएगी ।

आज एक बार फिर पौने नौ पर आकाशवाणी दिन का आखिरी समाचार सुना जाएगी ,
पर मेरे और मेरे घर के बीच की दूरी उतनी ही जाएगी |

आज फिर एक बार ओस की चादर में ये रात सो जाएगी ,
पर मेरे और मेरे घर के बीच की दूरी उतनी ही रह जाएगी |

आज फिर एक बार ज़िन्दगी की रेल पता नहीं कितने नए स्टेशनों को पार कर जाएगी ,
पर मेरे और मेरे घर के बीच की दूरी उतनी ही रह जाएगी |

सोचती हूं ! आज हर घर , हर गांव ,हर शहर की कहानी थोड़ी तो जरूर बदल जाएगी ;
पर मेरे और मेरे घर के बीच की दूरी उतनी ही रह जाएगी ।।
                            Smriti Tiwari (meri lekhani se)
                             

Comments

Popular posts from this blog

Sister

Hey ! Suno

रिश्ते : एक अहम हिस्सा